Tuesday, 24 April 2012


eqag ij Hk; ds rkysa gSA
fdrussa xM+cM+ >kysa gSaSAA
vkSj ge cSBsa <kysa gSA
rsy [ksy rkcwr rksi esa ]      
?kksVkys gh ?kksVkys gSA
jktuhfr vc f’kocjkr gSA
usrkth erokysa gSaA
dye dh iSuh /kkj dqan gSA
cktk: fjlkys gSA
fcdrk ugha lkfgR; vktdy
foKkiu ds ykysa gSA
lwbZ xM+kdj nw/k jgsa lc
xksekrk ds Xokys gSA
oU;] xkaÅ] xhr vc
eqg esa lp ds Nkysa gSA
ugha x, vaxzst vkt Hkh
‘kkld ykBh okysa gSA
U;k; dh vk[kksa ij gS iVVh]
eqag ij Hk; ds rkysa gSA

Wednesday, 18 April 2012

मेरी जिंदगी खतरे में, सुरक्षा मुहैया हो: सईद





लश्कर-ए-तोएबा के संस्थापक हाफिज सईद ने लाहौर हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि पाकिस्तान सरकार को अमेरिका के दबाव में कोई ‘प्रतिकूल कार्रवाई’ करने से रोका जाए। मुंबई हमले की साजिश रचने वाले इस आतंकवादी ने अदालत से यह भी मांग की है कि उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए क्योंकि उसका जीवन सुरक्षित नहीं है और कोई भी ‘अनहोनी’ हो सकती है।
सईद की याचिका पर लाहौर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजमत सईद शेख ने आज पाकिस्तान की संघीय सरकार, गृह मंत्रालय और पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किए हैं और 25 अप्रैल तक जवाब मांगे हैं। जमात-उद-दावा चरमपंथी सईद ने अपने रिश्तेदार हाफिज अब्दुर रहमान मक्की के साथ याचिका दायर की थी। पिछले दिनों अमेरिका ने इन दोनों पर ईनाम घोषित किए थे।
सईद और मक्की ने अपनी याचिका में पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद चार एवं नौ का हवाला देते हुए कहा कि वे स्वतंत्र नागरिक हैं और ऐसे में संघीय एवं प्रांतीय सरकारों को अमेरिका के दबाव में किसी भी ‘प्रतिकूल कार्रवाई’ करने से रोका जाए। दोनों ने अदालत से कहा कि सरकार को उन्हें पूरी सुरक्षा देने का आदेश दिए जाए क्योंकि उनका जीवन सुरक्षित नहीं है और कभी भी कोई ‘अनहोनी’ हो सकती है।
सईद और मक्की ने यह भी मांग की है कि पाकिस्तान सरकार को यह आदेश दिए जाए कि वह ईनाम वापस लेने के लिए अमेरिका से आग्रह करे। सईद के वकील एके डोगर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को अमेरिका सरकार से कहना चाहिए कि वह सईद के खिलाफ सबूत मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि किसी को बिना सबूत के गिरफ्तार करना कानून का सीधा उल्लंघन है।

Monday, 19 March 2012

सायना बनीं स्विस ओपन की चैम्पियन


बासेल: भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिलाओं का एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। सायना ने लगातार दूसरे साल यह खिताब जीता है। टूर्नामेंट की तीसरी और विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने रविवार को खेले गए फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी शिजियान वांग को 21-19, 21-16 से हराया। सायना ने यह मैच 48 मिनट में अपने नाम किया।सायना और शिजियान के बीच तीसरी भिड़ंत थी, जिसमें सायना ने दो मौकों पर जीत हासिल की है। शिजियान ने 2010 वल्र्ड चैम्पियनशिप के दौरान सायना को हराया था जबकि सायना इससे पहले 2010 हांगकांग ओपन सुपर सीरीज में हरा चुकी हैं। सायना ने सेमीफाइनल में जापान की मिनात्सू मितानी को 21-16, 21-18 से पराजित किया था। सायना ने पहले दौर के मुकाबले में जापान के सायाका सातो को जबकि दूसरे दौर में नीदरलैंड्स की जूडिथ मेऊलेंडिजक्स को वहीं क्वार्टर फाइनल में चीन की जिन लियू को हराया था।

Friday, 2 March 2012

तलवार;याचिका खारिज



 सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरुषि हत्याकांड की सुनवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गाजियाबाद की विशेष अदालत से दिल्ली स्थानांतरित करने के अनुरोध से सम्बद्ध राजेश तलवार एवं नूपुर तलवार की याचिका खारिज कर दी। चिकित्सक दम्पति ने असुविधा के आधार मामले को गाजियाबाद से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान एवं न्यायमूर्ति ई.जे.एस. खेहर की खंडपीठ ने कहा कि यह आधार पुष्ट नहीं है।फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति खेहर ने कहा कि तलवार दम्पति को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।न्यायालय ने निचली अदालत से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान केवल सम्बधित पक्ष एवं उनके अधिवक्ता ही उपस्थित रहें।तलवार दम्पति ने अपनी सुरक्षा एवं मामले के बड़ी संख्या में गवाहों के दिल्ली निवासी होने के आधार पर यह याचिका दायर की थी।आरुषि तलवार  की नोएडा स्थित उसके आवास पर 16 मई 2008 हत्या हो गई थी। अगले दिन घरेलू नौकर हेमराज का शव घर की छत पर मिला था|

Monday, 27 February 2012

'काला सोना' का कमाल, कतर बना दुनिया का सबसे अमीर देश

प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोब्र्स की नई सूची में कतर को दुनिया का सबसे धनी देश का दर्जा मिला है। खाड़ी के इस देश की आबादी 17 लाख है। प्रति व्यक्ति जीडीपी के हिसाब से इसे दुनिया का सबसे अमीर देश कहा गया है। इस उपलब्धि की वजह तेल कीमतों में तेजी और कतर के विशाल प्राकृतिक तेल व गैस भंडार हैं।
क्रय शक्ति के हिसाब से कतर दुनिया में पहले नंबर पर है। 2010 में यहां प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 88,000 डॉलर था। कतर में 2022 में विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है।  
साथ ही यह 2020 के ओलिंपिक खेलों के आयोजन की दौड़ में भी है। जिसके मद्देनजर सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारी निवेश कर रही है
एक कतरी रियाल की कीमत करीब 13.11 रुपए होती है। दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा का तमगा अरब देश कुवैत के नाम है। इसकी मुद्रा दीनार है। एक दीनार करीब 3.6 डॉलर का होता है।81,000
डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ लग्जमबर्ग दूसरे स्थान पर है। 5 लाख की आबादी वाला यह देश यूरोप का प्रमुख वित्तीय केंद्र है।

Tuesday, 14 February 2012

एडिलेड वनडे लाइव : कोहली संग जमे गंभीर

 सीबी सीरीज के पांचवे मुकाबले में 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने बिना 1 विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर क्रीज पर हैं।
 15 रन बनाकर आउट हुए सचिन
 भारत को पहला झटका छठे ओवर की अंतिम गेंद पर लगा। नुवान कुलसेखरा ने सचिन तेंडुलकर की कीमती विकेट झटककर इंडिया को बैकफुट पर कर दिया। सचिन 15 रन बनाकर विकेट के पीछे कुमार संगकारा द्वारा लपके गए।
श्रीलंका ने बनाए 9 विकेट पर 236 रन
 दिनेश चांडीमल के बेहतरीन अर्धशतक और कप्तान महेला जयवर्धने की उपयोगी पारी के दम पर श्रीलंका ने भारत के सामने 237 रन की चुनौती रखी है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवरों में 236 रन के स्कोर तक सीमित रखा।
 चांडीमल ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। भारत के लिए विनय कुमार ने 46 रन देकर 3 विकेट झटके। आर अश्विन को 2 व इरफान पठान को 1 विकेट मिला।
 दूसरी ही गेंद पर गिरा विकेट
 भारत को पहली सफलता मैच की दूसरी गेंद पर मिली। तेज गेंदबाज विनय कुमार ने सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को खाता खोलने का मौका दिए बगैर विकेट के पीछे लपकवा दिया। 
 चांडीमल का बेहतरीन अर्धशतक
 दिनेश चांडीमल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की पारी खेली। इस पारी में चांडीमल ने 6 चौके व 1 छक्का लगाया। इसी पारी की बदौलत श्रीलंका 236 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
 विनय कुमार ने गेंद से मचाया तहलका
 दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विनय कुमार ने स्विंग गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विनय ने अपने पहले ही ओवर में थरंगा को आउट किया। इसके बाद उन्होंने कप्तान महेला जयवर्धने (43 रन) और नुवान कुलसेखरा (12 रन) के अहम विकेट भी लिए। विनय ने महज 46 रन देकर 3 सफलताएं हासिल की।
 इरफान का औसत प्रदर्शन
 लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे इरफान पठान ने औसत प्रदर्शन किया। इरफान ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से सबको प्रभावित तो किया, लेकिन वो विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे। इरफान ने अपनी 9 ओवरों की गेंदबाजी में महज 1 विकेट लिया। इरफान ने सलामी बल्लेबाज दिलशान को आउट किया।
 पॉवर प्ले में छाए इंडियंस
 टीम इंडिया ने पॉवर प्ले में बेहतरीन खेल दिखाया। बल्लेबाजी टीम द्वारा 36वें ओवर में लिए अंतिम पॉवर प्ले में भारतीय गेंदबाजों ने 3 विकेट झटके। इन पांच ओवरों में कुल 18 ही रन बन सके। इससे पहले दूसरे पॉवरप्ले में इंडियन गेंदबाजों ने 1 विकेट लेते हुए महज 16 रन खर्च किए। 
 टॉस - श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 
 टीम में बदलाव -भारतीय एकादश में दो बदलाव किए गए हैं। वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर सचिन तेंडुलकर को शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए इरफान पठान को मौका दिया गया है।
 टीमें इस प्रकार से हैं-
 भारत - सचिन तेंडुलकर, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, विनय कुमार, उमेश यादव और इरफान पठान।
 श्रीलंका - दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांडीमल, महेला जयवर्धने, एंजलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, नुवान कुलसेखरा, रंगना हेराथ, लासिथ मलिंगा और सेनानाए

Tuesday, 31 January 2012

यूरोपीय संकेत मजबूत,बाजार में तेजी जारी






यूरोपीय बाजारों की तेजी पर खुलने से घरेलू बाजारों में जोश बरकरार है। सेंसेक्स 197 अंक चढ़कर 17060 और निफ्टी 60 अंक चढ़कर 5147 के स्तर पर हैं।बैंक शेयरों में 2.5 फीसदी की तेजी है। उम्मीद से अच्छे नतीजों की वजह से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 5.5 फीसदी चढ़े हैं। वहीं, निराशाजनक नतीजों की वजह से पीएनबी 3.5 फीसदी गिरा है।रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, मेटल, आईटी, ऑटो, तकनीकी, एफएमसीजी और सरकारी कंपनियों के शेयरों में 2-0.5 फीसदी की मजबूती है। हेल्थकेयर और पावर शेयर 0.25 फीसदी से ज्यादा तेज हैं।
बजाज ऑटो, हिंडाल्को, एसबीआई, डीएलएफ, जिंदल स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, बीएचईएल, टाटा मोटर्स 3.25-1 फीसदी चढ़े हैं।
कैपिटल गुड्स शेयरों में 0.5 फीसदी से कम गिरावट है। कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल 1.5-0.75 फीसदी कमजोर हैं।

Monday, 30 January 2012

रणबीर और विद्या ने जीता फिल्मफेयर

 बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने 'डर्टी पिक्चर' एवं रणबीर कपूर ने 'रॉकस्टॉर' में अपनी बेहतरीन भूमिका के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एवं अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। जबकि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। जोया अख्तर एवं रणबीर कपूर के लिए दोहरी खुशी का मौका था। जोया को 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला तो रणबीर को क्रिटिक्स च्वाइस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

प्रियंका चोपड़ा ने 'सात खून माफ' के लिए क्रिटिक्स च्वाइस के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। फरहान अख्तर को 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में बेहतरीन संवाद लेखन के लिए पुरस्कार मिला। रविवार रात को फिल्म सिटी में आयोजित एक समारोह में 57वें फिल्मफेयर पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर बिपाशा बसु, माधुरी दीक्षित, समीरा रेड्डी, श्रेया घोषाल, ओनिर, फरहान, जोया, दीपिका पादुकोण, मधुर भंडारकर, अभिषेक बच्चन, रेखा, सुभाष घई, अनुराग कश्यप, दिया मिर्जा, जैसी हस्तियां उपस्थित थीं।

रविशंकर प्रसाद ने की टिप्पणी ;राहुल के प्रधानमंत्री बनने को लेकर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कांग्रेस की तरफ से देश के भावी प्रधानमंत्री के बताए 
जा रहे राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छा हो एक बार वह प्रधानमंत्री बन जाएं ताकि देश की जनता भी देख ले कि उनमें देश की समस्याओं की कितनी समझ और उनके समाधान की कितनी क्षमता है। 
प्रसाद रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुसलमानों को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस केवल अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए गोलबंदी कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सूबे की 20 करोड़ की आबादी में केवल अल्पसंख्यक ही मतदाता हैं। 
सत्ता में आने पर यूपी के कुशासन को समाप्त करने का दावा करते हुए प्रसाद ने कहा हम सुशासन देंगे और सूबे के विकास के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएंगे। मुस्लिम तुष्टीकरण का मसला उठाते हुए प्रसाद ने कहा कि अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण गैर संवैधानिक है। उन्होंने यह भी पूछा कि बाटला कांड पर दिग्विजय सिंह व चिदंबरम के परस्पर विरोधीबयानों पर राहुल और सोनिया खामोश क्यों हैं। प्रसाद ने मुलायम सिंह यादव के अल्पसंख्यकों को 18 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह आरक्षण कहां से देंगे। इस मसले पर मायावती की खामोशी को उन्होंने मौन स्वीकृति बताया। 

प्रसाद ने मुसलमानों की बुनियादी समस्याओं को भी उठाया। सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों की सबसे अच्छी स्थिति भाजपा शासित प्रदेशों में है तथा सबसे खराब स्थिति बंगाल में है,जहां 30 वर्ष तक वामपंथी शासन है।

Monday, 23 January 2012

पहला दिन किया ऑस्ट्रेलिया के नाम,क्लार्क-पोंटिंग ने



  कप्तान माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग के नाबाद शतकों के बूते एडिलेड ओवर में हो रहे सीरीज के अंतिम टेस्ट मुकाबले का पहला दिन अपने नाम कर लिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 335 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया पहले तीन टेस्ट जीतकर सीरीज जीत चुका है।

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन की खास झलकियां इस प्रकार से रहीं
सहवाग का प्लान हुआ फेल - माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग को काबू करने के लिए कप्तान सहवाग ने खुद गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन दोनों इन-फॉर्म बल्लेबाजों ने इसे भी फेल कर दिया। पोंटिंग और क्लार्क के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने से पहले 251 रन की नाबाद साझेदारी की।
 क्लार्क द डॉग का शतक - कैप्टन क्लार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म दर्शाते हुए करियर का 19वां शतक पूरा किया। पर्थ टेस्ट की जीत के बाद से क्लार्क को उनके साथी खिलाड़ी डॉग (यानी कुत्ता) कहकर बुलाते हैं।
 पोंटिंग ने ठोका शतक, बने 13 हजारी - पोंटिंग ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बेहतरीन सैकड़ा जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक है। टेस्ट में सेंचुरी लगाने के मामले में पोंटिंग दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस के बराबर आ गए हैं। कैलिस ने भी टेस्ट में 41 शतक लगाए हैं। इससे पहले भारत के खिलाफ पारी का 81वां रन लेते ही पोंटिंग ने टेस्ट करियर के 13 हजार रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो तीसरे बल्लेबाज हैं।
 तीसरा विकेट - अश्विन ने दूसरा विकेट लेते हुए एड कोवन को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच करवाया। लक्ष्मण ने कोवन को आउट करने के लिए एक शानदार कैच लपका। कोवन 30 रन बनाकर आउट हुए।
 आक्रामक फील्डिंग - कप्तान सहवाग ने पहले दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सहवाग ने बल्लेबाज के पास फील्डिंग जमाकर बेहतरीन रणनीति अपनायी। धोनी पिछले कुछ मैचों से ऐसी आक्रामकता नहीं दिखा पा रहे थे।
 दूसरा विकेट - अश्विन ने कप्तान सहवाग का फैसला सही साबित किया। अश्विन ने क्रीज पर नए आए शॉन मार्श को क्लीन बोल्ड किया। मार्श 3 रन बनाकर आउट हुए।
पहला विकेट - जहीर खान ने डेविड वार्नर को पगबाधा आउट किया। वार्नर 8 रन बनाकर आउट हुए।
गेंदबाजी में पहला परिवर्तन - कप्तान सहवाग ने नई रणनीति लगाते हुए मैच के छठे ओवर में ऑफ स्पिनर आर अश्विन को गेंद थमाई।
 टॉस - ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बल्लेबाजी
 टीमों में परिवर्तन -भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। आर अश्विन विनय कुमार के स्थान पर और रिद्धिमान साहा कप्तान एम एस धोनी की जगह एकादश में शामिल किए।
 ऑस्ट्रेलिया टीम में भी एक बदलाव किया गया है। मिशेल स्टार्क की जगह स्पिनर नाथन लियोन को रखा गया है।

रितेश देशमुख के साथ संबंधों को लेकर तोड़ी चुप्पी, जेनेलिया


मुंबई। अभी तक रितेश देशमुख के साथ संबंधों को लेकर चुप्पी साधने वाली जेनेलिया डिसूजा ने अब इस बारे में बात करनी शुरू कर दी है। उनकी शादी को सिर्फ 10 दिन बचे हैं। उनका कहना है कि अभिनेता के रूप में रितेश की सहजता ने उन्हें प्रभावित किया।जेनेलिया ने कहा, मैं महसूस करती हूं कि रितेश असाधारण अभिनेता हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी सहजता है। दोनों का विवाह 3 फरवरी को होने वाला है। दोनों ने 2003 में बॉलीवुड में प्रवेश एक साथ तुझे मेरी कसम से किया था। इसकेबाद यह जोड़ी मस्ती में दिखी। अब जेनेलिया एवं रितेश की जोड़ी तेरे नाल लव हो गया में दिखेगी, जो 24 फरवरी को प्रदर्शित होगी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मनदीप कौर ने किया है।जेनेलिया ने कहा, जब मैंने काम शुरू किया तो मुझे कुछ नहीं मालूम था कि मैं क्या कर रही हूं। लेकिन जिनकेसाथ आप का घनिष्ठ रिश्ता हो, उनके साथ काम करना काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या दोनों का असली जीवन में दिखने वाला सामंजस्य पर्दे पर दिखेगा? इस पर जेनेलिया ने कहा, दो लोगों के मध्य सामंजस्य देखने में अच्छा लगता है। लेकिन यह कहानी पर भी निर्भर करता है कि कैसी वह लिखी गई है। फिलहाल उत्साहित जेनेलिया इस समय शादी की खरीदारी में व्यस्त हैं।उनका मानना है कि दोनों के रिश्ते के बारे में बात करने के लिए यह सही समय है। लेकिन शादी के विषय में विस्तृत जानकारी देने के प्रति अनिच्छुक थीं। कई अभिनेत्रियों की तरह जेनेलिया की भी योजना शादी के बाद फिल्मों में काम करने की है। उन्होंने कहा, मैं फिल्मों में काम करना जारी रखूंगी। लेकिन किस स्तर तक काम करुंगी इसका निर्णय नहीं लिया है।

 



विदेश मंत्री नार्वे से भारतीय राजदूत की मुलाकात मुमकिन


नई दिल्ली। नार्वे के नियम कानून के उलट अपने बच्चों को हाथ से खाना खिलाने और साथ में सुलाने के आरोप में भारतीय दंपति से छीन लिए गए बच्चे अब अपने माता-पिता से मिल सकेंगेसरकार की कोशिश के बाद उम्मीद है कि अब ऐश्वर्या और अभिज्ञान अपने माता-पिता को जल्द मिल जाएंगे.स्टार न्यूज़ की पहल के बाद भारत सरकार ने इस बारे में नॉर्वे से बातचीत शुरू कर दी है. नार्वे में भारत के राजदूत भी सोमवार को इस मुद्दे पर वहां के विदेश मंत्री से मिल सकते हैं.विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का कहना है कि भारत की ओर से कोशिश की जा रही है.ग़ौरतलब है कि यूरोपीय देश नार्वे में एक भारतीय दंपति के तीन साल के बेटे और एक साल की मासूम बच्ची को इसलिए छीन लिया गया क्योंकि वो नार्वे के नियम कानून के मुताबिक बच्चों का पालन पोषण नहीं कर रहे थे.माता-पिता पर आरोप हैं कि वे अपनी बेटी ऐश्वर्या और बेटे अभिज्ञान को हाथ से खाना खिलाते थे और साथ में सुलाते थे.नॉर्वे की सरकार के नियमों के मुताबिक ऐसा करना बच्चों के स्वास्थ्य और उनके स्वावलंबी बनने की राह में रोड़ा है.बच्‍चों के माता-पिता अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य कोलकाता के रहने वाले हैं.बच्चों के नाना-नानी ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात कर सरकार से मदद की अपील की है


Wednesday, 4 January 2012

सैफ और करीना की शादी कैसे होगी |

इस साल फरवरी-मार्च में सैफ अली खान और करीना कपूर  में शादी के बंधन में बंधने की चर्चा जोरों पर है। मगर दोनों की व्यस्तताएं देखकर तो लगता है कि वह जून से पहले शादी नहीं कर पाएंगे। चर्चा है कि ये लव बर्ड 14 फरवरी को वेलेनटाइन डे पर एक-दूजे के हो सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं दिख रहा। आगामी 15 जनवरी को दोनों स्विट्जरलैंड से ही शूटिंग करकेलौटेंगे। उसके बाद 18 जनवरी से करीना इमरान खान के साथ अपनी फिल्म एक मैं और एक तू के प्रचार में व्यस्त हो जाएंगी। यह फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि अगर 14 फरवरी को दोनों शादी नहीं कर सके तो इस दिन सगाई तो कर ही लेंगे। उसके बाद करीना मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। फिर जून तक उन्हें फुर्सत नहीं मिलने वाली। अगर यह सिलसिला जारी रहा तो कैसे होगी शादी?