Sunday, 25 December 2011
पांच सालों में क्रिसमस पर दिल्ली में सबसे अधिक ठंड
राजधानी दिल्ली में रविवार को सबसे सर्द सुबह रही। यहां का पारा 2.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज क्रिसमस भी है। कहा जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर पांच सालों में पहली बार राजधानी में इतनी ठंड है। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 400 मीटर रह गई।
Saturday, 24 December 2011
अन्ना की हालत बिगड़ी
जन लोकपाल के लिए 27 दिसंबर से अनशन करने से पहले ही अन्ना हजारे की हालत बिगड़ गई है। बताया गया है कि इस वजह से अन्ना शुक्रवार को रात भर सो नहीं सके। अन्ना को खांसी और कफ की शिकायत
अन्ना के सहपाठी मनीष सिसौदिया ने अन्ना की बीमारी की बारे में कहा कि अन्ना को इस वक्त अपने गांव रालेगण सिद्धि में हैं। उनकी खबर हालत को बढ़ा चढ़ाकर पेश की जा रही है। उनको हल्की खांसी है और घबराने की कोई बात नहीं है। ठंड की वजह से अन्ना को थोड़ी सी खांसी और कफ है|
अन्ना की हालत बिगड़ने की खबर से अन्ना समर्थकों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि चिंता कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि अन्ना का अनशन मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में होगा। मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अन्ना हजारे के अनशन के लिए किराये में छूट की जागृति मंच की याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी|
इसके बाद अन्ना ने शुक्रवार को मुम्बई के एमएमआरडीए मैदान में दिसम्बर 27 से अपना प्रस्तावित अनशन करने की बात कही है।
अन्ना के सहपाठी मनीष सिसौदिया ने अन्ना की बीमारी की बारे में कहा कि अन्ना को इस वक्त अपने गांव रालेगण सिद्धि में हैं। उनकी खबर हालत को बढ़ा चढ़ाकर पेश की जा रही है। उनको हल्की खांसी है और घबराने की कोई बात नहीं है। ठंड की वजह से अन्ना को थोड़ी सी खांसी और कफ है|
अन्ना की हालत बिगड़ने की खबर से अन्ना समर्थकों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, जांच कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि चिंता कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि अन्ना का अनशन मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में होगा। मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अन्ना हजारे के अनशन के लिए किराये में छूट की जागृति मंच की याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी|
Subscribe to:
Posts (Atom)
