राजधानी दिल्ली में रविवार को सबसे सर्द सुबह रही। यहां का पारा 2.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज क्रिसमस भी है। कहा जा रहा है कि क्रिसमस के मौके पर पांच सालों में पहली बार राजधानी में इतनी ठंड है। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 400 मीटर रह गई।
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है और अब तक 128 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर पारा शून्य की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन में पारा और नीचे जा सकता है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। हरियाणा में रोहतक का तापमान 0.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
सर्द हवाओं से जीना मुहाल हो गया है। हालांकि राजधानी में रविवार सुबह धूप खिली होने के बावजूद ठंड का अहसास हो रहा है। सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई हैं। लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं।
कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और यहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी श्रीनगर में -4 से -5 डिग्री सेल्सियस
No comments:
Post a Comment